February 5, 2025

कानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ मार्च को संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो गया है। जिले में शिक्षकों ने 7.32 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। 

कुल 7,32,296 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें 3,92,086 उत्तर पुस्तिकाएं हाईस्कूल और 3,40,210 इंटरमीडिएट की थीं। उत्तर पुस्तिकाएं तय समय में चेक कर ली गई हैं। अंतिम दिन 22112 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज पीरोड, सरयू नारायण बाल विद्या इंटर कॉलेज आजादनगर, सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज किदवईनगर, डीएवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में कॉपियां जांची गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार के मुताबिक मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे जिसमें कुल 7,32,296 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें 3,92,086 उत्तर पुस्तिकाएं हाईस्कूल और 3,40,210 इंटरमीडिएट की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *