September 8, 2024

—-कई प्रदेशों में 25 से ज्यादा मुकदमें पहले से हैं दर्ज

कानपुर। नगर समेत अन्य प्रदेशों में टप्पेेबाजी करने वाले 25 हजार के ईनामिया शातिर बदमाश को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टप्पेबाज पर 25000 रुपए का घोषित इनाम था। सफर के दौरान लोगों से दोस्ती करता था। उसके बाद होटल ले जाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देता। बदमाश सुनील दुबे अधिकतर फौजियों अपना शिकार बनाता था। कुछ महीने पहले ही कलेक्टरगंज में एक फौजी के साथ टप्पेबाजी का मामला सामने आया था। जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। मोबाइल की सूचना के बाद हरबंसमोहाल में सिद्धनाथ मंदिर के पास सुनील दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक पर अलग-अलग राज्यों में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *