May 9, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे होली के पहले अंधेरे से कई मार्गों को मुक्ति मिल जाएगी। जहां 110 वार्डों में 1540 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी वहीं पार्षदों के कोटे से भी 150 लाइटें लगेंगी। इसके लिए नगर निगम ने 1.5 करोड़ के टेंडर को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। फिलहाल तीन दिन के भीतर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो जाएगा। अभी तक नगर निगम के पास नई स्ट्रीट लाइटें न होने से बड़ा संकट था। पिछले एक साल से कहीं भी नई स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पा रहीं थी। हर वार्ड से इसकी मांग में लगातार इजाफा होता जा रहा था। जो लाइटें खराब हो गईं हैं उनकी भी मरम्मत फेल हो जाने से दिक्कतें और बढ़ गईं थीं। प्रभारी मुख्य अभियंता लाइटिंग आरके पाल ने बताया कि महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने निर्देश दिया था कि टेंडर जारी किए जाएं। अब जाकर नई लाइटें लगाने की राह साफ हो सकी है। बताते चलें कि अभी तक शहर में लगभग सवा लाख से ज्यादा एलईडी स्ट्रीट लाइटें हैं। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि नई स्ट्रीट लाइटों को  लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया था। अब इसके वर्क ऑर्डर हो गए हैं। 72 घंटे के भीतर नई लाइटें शहर में लगनी शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले पुरानी मांग पूरी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *