
संवाददाता।
कानपुर। नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि फेसबुक के माध्यम से युवक ने दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाए, जब शादी करने को बोला तो आनाकानी करने लगा और युवक छोड़ कर भाग निकला। युवती ने महाराजपुर थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के रघुनाथ गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र जयनारायण उर्फ रमेश के नाम थाना महाराजपुर में एक युवती ने तहरीर देकर आरोपी समेत उसके और माता कर नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। महाराजपुर पुलिस ने कुलगांव मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं, इस सम्बंध में महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म की धाराओं में महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।