September 20, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संयुक्त बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री व मुख्य वक्ता अनूप गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बूथ को सत्यापित कर अगर आवश्यक हो तो नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए जिससे हर एक बूथ पर संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अभियान को तेज गति प्रदान करने एवम प्रभावी बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मंडल का प्रवासी बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में योग्य व्यक्तियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन हो ये भी हम सभी कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारी है। आयुष्मान भव: अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि अब सफेद कार्ड धारक भी आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठा सकता है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंडल को सुदृढ़ करने के लिए मंडल प्रवासियों को दो मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे ने की। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के तहत चलने वाले अभियानों को गति प्रदान करने की भी रणनीति बनाई गई इसमें आयुष्मान भव अभियान के तहत पत्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने, 23 से 24 सितंबर को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ,24 सितंबर को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर तथा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जयंती हर शक्ति केंद्र पर मनाए जाने की चर्चा की गई। इस अवसर पर  रामबहादुर यादव, वीरेश त्रिपाठी, मंडल प्रवासी राधेश्याम पांडे, अनिता गुप्ता,दिनेश राय, अवधेश सोनकर, कौशल किशोर,रामदेव,सुनील तिवारी, जगदीश तिवारी, सुरेश अवस्थी,मोहित पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *