संवाददाता।
कानपुर। नगर में समाजवादी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव सहित प्रोफेसर राम गोपाल यादव को भी स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं जेल में बंद आजम खान भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने गुरुवार से पहली चुनावी रैली शुरू की। अमरोहा पहुंचे जयंत ने कहा- देश में एक नारा है अबकी बार 400 पार। हम एन डी ए में आ गए हैं। अब गन्ने का रेट भी 400 पार जाएगा। वहीं गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी एक बार फिर बदल दिया है। दोबारा डॉ. महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया है। यह दूसरा मौका है, जब सपा ने इस सीट से प्रत्याशी बदला है। सपा ने पहले महेंद्र को प्रत्याशी घोषित किया था। उसके तुरंत बाद राहुल अवाना को इस सीट से प्रत्याशी बना दिया गया था। अब एक बार फिर सपा ने महेंद्र नागर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इधर, पश्चिमी यूपी में 2 अप्रैल को होने वाली अमित शाह की पहली रैली कैंसिल हो गई है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। मुरादाबाद में बुधवार का दिन सियासी उठापटक वाला था। सपा ने नामांकन के आखिरी घंटे में डॉ. एसटी हसन का टिकट काट दिया। यहां से बिजनौर से पूर्व विधायक रुचि वीरा को मैदान में उतार दिया। रुचि वीरा को पार्टी ने बिजनौर से लड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने मुरादाबाद के लिए आज़म से पैरवी करवाई। वही 26 मार्च को एसटी हसन ने पर्चा भी दाखिल कर दिया लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद डॉ. हसन ने नॉमिनेशन कैंसिलेशन की एप्लीकेशन भेज दी। कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी की है। ये उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट है। इस बार 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। गाजियाबाद से डॉली शर्मा, महराजगंज से वीरेंद्र चौधरी, सीतापुर से नकुल दुबे को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने 13 राज्यों में 18 बीजेपी नेताओं को चुनाव प्रभारी या सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। कई राज्य के चुनाव प्रभारी चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जगह नए नेता को चुनाव प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। वही लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में संजीव चौरसिया, रमेश बिधूड़ी और संजय भाटिया को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से यह नियुक्तियां की गई है। वही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इस लिस्ट को जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार करेंगे। पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत कर दी है। 31 मार्च तक 15 जिलों को कवर किया जाएगा। बुधवार को सीएम योगी ने मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे थे।आज मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन करेंगे। दूसरे चरण के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया को शुरू हो गई है। दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीट अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज दोपहर 1 बजे बिजनौर के हिन्दू इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये उनकी पहली चुनावी जनसभा होगी, जिसकी शुरुआत वे बिजनौर से कर रहे हैं। इस दौरान वह बिजनौर से रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए वोट मांगेंगे। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी दूसरी बार अपना प्रत्याशी बदल सकती है। नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान आज लखनऊ से हो सकता है। सपा ने सबसे पहले यहां महेंद्र नागर को चुनाव मैदान में उतारा था। 4 दिन बाद ही पार्टी ने महेंद्र नागर का टिकट काटकर राहुल अवाना को प्रत्याशी बना दिया। अब राहुल अवाना का चौतरफा विरोध हो रहा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में बैठक बुलाई है। इसमें जिला गौतमबुद्ध नगर से पार्टी के छह प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में प्रत्याशी के नाम लेकर चर्चा होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कृष्ण की नगरी मथुरा से की। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थली में भगवान की पूजा की। सीएम योगी ने साफ कर दिया कि अयोध्या के बाद अब मथुरा उनके एजेंडे में है। इस चुनाव में राम के साथ कृष्ण की चर्चा भी होगी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया। काशी में कॉरिडोर बना दिया गया। ऐसे में मथुरा ही रह गया है। जबसे भाजपा सरकार आई है तब से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थली का नाम भी तेज हो गया है। बीजेपी ने प्रचार के लिए 19 चार्टर्ड प्लेन बुक कराएयूपी की 80 लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए बीजेपी ने प्लान तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक, स्टार प्रचारकों के लिए 19 चार्टर्ड प्लेन बुक कराए हैं। इसके अलावा कुछ हेलीकाप्टर भी पार्टी ने बुक किये हैं।बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ में 23 अप्रैल को चुनावी रैली करेंगी। वह बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए वोट मांगेंगी। मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है। कानपुर के मोहसिनपुर स्थित नगर निगम इन्क्लेव में पार्क की जमीन पर की जा रही प्लाटिंग का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया है। कई शिकायतों के बाद भी नगर निगम ने कोई सुनवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार की बात कही है। इसके पोस्टर और बैनर लगाए हैं।