September 20, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के जूही थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी। परिवार के मुताबिक उनका बड़ा बेटा, आरजू बीजेपी पार्टी के नेताओं के साथ रहता था। छोटा भाई इसका विरोध करता था। आरजू ने अदनान के सिर में गोली मारी है। फिलहाल, बड़ा भाई आरजू फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची जूही थाने की पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। परमपुरवा पुलिस चौकी के पास जामा मस्जिद वाली रोड पर रहने वाले अजमत खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी इस्मेतून निशा और चार बेटे अदनान खान, आरजू, आसिफ और इरफान हैं। अजमत ने बताया कि सोमवार रात को दोनों बेटे अदनान (20 वर्ष) और आरजू छत पर सो रहे थे। सुबह हम लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी। हम जल्दी-जल्दी ऊपर छत की तरफ भागे। आरजू इस दौरान आराम से नीचे उतरता दिखा। फिर वो बाहर चला गया। हमने छत पर जाकर देखा तो अदनान का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। सिर पर घाव था। लगा कि जैसे उसको गोली मारी गई है। अदनान की सांस भी नहीं चल रही थी। पड़ोसी भी हमारे घर आ गए। हम लोग निजी अस्पताल ले गए। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मर्डर की सूचना दी गई। जूही थाने की पुलिस, डीसीपी रवींद्र कुमार, एडीसीपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंचे। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि परिवार वालों के मुताबिक, हत्यारोपी भाजपा पार्टी से जुड़ा हुआ था। इस बात का परिवार के लोग विरोध करते थे। इसी बात को लेकर घर में आए दिन कलह भी होती थी। फिलहाल, आरजू की गिरफ्तारी पर फोकस है। उसकी तलाश की जा रही है। अजमत ने बताया कि अदनान ने इंटर की परीक्षा पास करने के बाद बीफार्मा की तैयारी कर रहा था। वो एक मेडिकल शॉप पर भी बैठता था। जबकि आरजू एक बीजेपी नेता के साथ जुड़ गया था। कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। पार्टी कार्यालय में ही उठता-बैठता था। इसी का विरोध चल रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *