
संवाददाता।
कानपुर। नगर के सरसौल ब्लाक के ग्राम बड़ागांव में महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई चन्द्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी की डॉ. स्वेता यादव ने महिलाओं के साथ गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के बारे में कहा कि परिवार की शक्ति नारी है, राष्ट्र की शक्ति नारी है। उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि यदि हमारी बेटियां पढ़़ेंगी तो वह हमारे साथ देश का नाम भी रोशन करेंगी। महिलाएं जितनी साक्षर होती जाएगी उनकी शक्ति उतनी बढ़ती जाएगी। महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा आगे रहना चाहिए। क्योंकि कोई भी कार्य ऐसा नहीं है कि जिसे वे न कर सकें। इसके पूर्व ग्राम प्रधान रेनू उत्तम ने मुख्य अतिथि डॉ. स्वेता यादव को बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सॉलिडेरीडैड संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीति पालियाल, फातिमा बानो, उर्मिला देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ति , शिवकांति देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ति , विमला देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री, माधुरी आशा बहु, सुधा देवी आशा बहु व संस्था के डेरी एक्सपर्ट डॉ. दिनेश सिंह, महेंद्र मौर्य, अखिलेश सिंह, अमरीश उत्तम प्रधानपति समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।