July 4, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में देर शाम को घर के बाहर बैठे भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर  सांड ने हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो सांड भाग गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन आनन-फानन में उनको भीतरगांव सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर शाम इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव की है। मुकेश अवस्थी (55 वर्ष) भाजपा के पड़री लालपुर सेक्टर के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार शाम वह घर के सामने पड़े मैदान में कुर्सी डालकर बैठे थे। तभी वहां पर एक सांड आया और उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें पटक-पटककर घायल कर दिया। गंभीर हालत में डॉक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद से पत्नी प्रभा और बेटे शुभम और शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी प्रभा ने बताया की उनके पति मुकेश अवस्थी शाम को घर के बाहर बने मैदान में कुर्सी डालकर बैठे थे। उन्होंने उनसे चाय बनाने को कहा था। वह घर के अंदर चाय बनाने चली गई थी। जब वह वापस लौटी तो वह घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिसके बाद हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय  लोगो सूरज, किशन, अरविंद आदि  ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से अन्ना मवेशियों की शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते गांव में अन्ना मवेशी घूम रहे है। जिसका खामियाजा आज मुकेश अवस्थी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आए दिन सांड के हमले से लोग घायल होते हैं, लेकिन जिम्मेदार अनजान बने बैठे है। बिधनू में तीन युवकों की अब तक सांड के  पटकने से मौत हो चुकी है। आए दिन सांड के हमले से लोग घायल होते है। गांव में घूम रहे आवारा सांड जानलेवा होते जा रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News