
संवाददाता।
कानपुर। नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद नौबस्ता थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से वापस आ रही थी। मौके पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार भी पहुंचे। शुक्रवार सुबह तकरीबन 6 बजे नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बस खड़े डंपर से जाकर टकरा गई। डंपर और बस की भिड़ंत से चीख पुकार मच गई। बस में यात्री शामिल थे, जिनमें महिलाएं बच्चे भी थे। बस राजस्थान के बालाजी से से वापस आ रही थी। तभी बस डंपर से जा भिड़ीं। डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने बताया की सुबह 6 हादसा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर तत्काल नौबस्ता थाने का फोर्स पहुंच गया। इसके बाद यहां देखा गया कि ड्राइवर बस में फंस गया है और कई लोग घायल हो गए हैं। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकाल गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे में एक मौत की हुई है। यातायात और ला इन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।