July 4, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है और पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया बदमाश लोडर ड्राइवर हत्याकांड का आरोपी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना पुलिस रुटीन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद भागने लगा। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह भाग नहीं पाया और पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर घेराबंदी की तो उसने महाराजपुर एसओ पर फायर झोंक दिया। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की और दबोच लिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसीपी चकेरी दिलीप सिंह, एडीसीपी लखन यादव और डीसीपी ईस्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News