October 15, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में आज से दिन मंगलवार से मीट की दुकान बंद हैं। जैन धर्म के पर्व के कारण जिला प्रशासन ने मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए, जिसके बाद इसका असर दिखाई दिया। जैन धर्म के कल्याणकारी दस लक्षणों का संदेश देने व मन को आत्मसाधना के मार्ग पर प्रेरित करने वाला पर्युषण पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू हो गया। पर्व भाद्रपद चतुर्दशी (28 सितंबर) तक मनाया जाएगा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम शुरू किया गया है। क्षमा पर्व में 21 सितंबर को उत्तम पर्व भाव नृत्य, 22 सितंबर को उत्तम शौच व अंताक्षणी, 23 सितंबर को उत्तम सत्य, दीप सजाओ प्रतियोगिता व जैन डांडिया, 24 सितंबर को उत्तम संयम व टैलेंट शो, शुरुआत 19 सितंबर को सुबह सितंबर को उत्तम तप व पासिंग द पार्शल, 26 सितंबर को सात बजे से उत्तम क्षमा से होगी। उत्तम त्याग व फैंसी ड्रेस 27 सितंबर को होगी। भजन संध्या व ग्रुप भिंड वाले के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। क्षमावाणी कार्यक्रम 30 सितंबर को किया जाएगा। दिगंबर जैन समाज के महामंत्री त्रिभुवन चंद जैन ने बताया कि उत्तम क्षमा पर्व की शुरुआत हो गई है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि समझ में अहिंसा की बात हो हिंसा से दूर रहें लोग। पेड़, पौधे, पशु-पक्षी सभी हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं। हम सभी एक दूसरे के पूरक हैं, इसलिए इनको किसी तरह से नुकसान न पहुंचा जाए। इसीलिए पशु हत्या न किए जाने की मांग की जाती है। हमारे पर्व में लोगों को यह संदेश दिया जाता है कि लोग हिंसा की तरफ कभी भी न जाएं, समाज में अहिंसा का संदेश दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News