September 20, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नए संसद भवन में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक पर खुशी जाहिर करते हुए बुधवार को मेयर ने जमकर डांस किया। यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे गाने पर डांस करते हुए मेयर ने यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे गाना भी गाया। महिला कार्यकर्ताओं के साथ महिला पार्षदों के कदम भी थिरके। खुशी जाहिर करते हुए ये 50 प्रतिशत की आबादी फिर से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगी। कोई भी शक्ति अब उन्हें प्रधानमंत्री से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो सबकुछ है। मोदी है तो जीवन है। 27 वर्षों से ये आरक्षण बिल लटका हुआ था। हमें उसी दिन विश्वास हो गया था, जब मोदी ने राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनवाना शुरू किया था। उन्होंने घर की महिलाओं को मुखिया बनाया। अब हम हमारी 33% महिलाएं लोकसभा में पहुंचेंगी। विपक्ष का तो कहना है, वो तो महिलाओं को सपना दिखाते रहे। मैं दोबारा मेयर हूं, ये भाजपा ही तो है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ये बड़ी बात है और आज जश्न का दिन है। भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान है। कहा कि देश के सिंहासन पर शेर बैठा है। प्रमिला सभागार में भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाने का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मेयर से लेकर महिला पार्षद भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी जमकर जश्न मनाया। बता दें कि इससे पहले महापौर का डांस करते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *