July 3, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर के अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक महिला और युवक की मौत हो गई। चकेरी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जबकि अनवरगंज में तरावीह पढ़ने जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवकटरा में रहने वाले रोशनी वर्मा (34 वर्ष)  दो बेटियों गुनगुन व भूमि के साथ रहती थीं। मौसेरे भाई विकास वर्मा ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके पति अनिल कुमार का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद से वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। शुक्रवार रात वह श्याम नगर से घर लौट रहीं थी। रोशनी शिवकटरा मोड़ के पास पहुंची ही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची चकेरी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, लाटूश रोड निवासी अजी अहमद ने बताया कि उनके भाई मो. नौशाद ट्रक चालक है। बीते 14 मार्च को वह तरावीह पढ़ने जा रहे थे। अनवरगंज बगिया के पास वह पहुंचे ही थे, तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मो. नौशाद गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News