
संवाददाता।
कानपुर। नगर में दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐसी दिव्यांग महिलाएं जो खुद असहाय होकर भी समाज में दिव्यांग व अन्य लोगों को मदद करने का काम करती हैं। उन्हें चिह्नित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया। शहर के अलावा आसपास के जनपदों से भी दिव्यांग महिलाओं को बुलाकर सम्मानित किया गया। शास्त्री नगर पार्क में दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने महिला दिवस के बाद इस कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। ऐसी दिव्यांग महिलाएं जो खुद असहाय हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपने अंदर दूसरों की मदद करने की भावना रखती हैं। समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार दिव्यांग लोगों के लिए पार्टी काम करती है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह देखा गया की बहुत सी ऐसी दिव्यांग महिलाएं हैं ,जो खुद तो दिव्यांग है लेकिन इसके बावजूद अन्य दिव्यांगों की किसी न किसी तरह मदद करती हैं। ऐसी महिलाओं को चिह्नित किया गया जो खुद दिव्यांग होकर समाज और दिव्यांगों की मदद करती हैं। कानपुर और शहर के आसपास ऐसी महिलाओं को निमंत्रण भेजा गया। शास्त्री नगर पार्क में उन्हें सम्मानित कर महिला दिवस से जुड़ा हुआ एक प्रशस्ति पत्र उनके कार्यों को देखते हुए सौंपा गया। उन्होंने कहा की बहुत कम महिलाएं हैं जो कई सालों से दिव्यांग पार्टी से जुड़ी हुई है। उनका सहयोग पार्टी के द्वारा हमेशा किया जाता रहा है। उनके अंदर यह भावनाएं जगाई गई हैं कि दिव्यांगों के साथ समाज के लिए भी हमेशा काम करना चाहिए। हमें कभी भी अपने आप को किसी से कम नहीं समझना चाहिए।