July 10, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर के रमईपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार दंपति को टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। पति घायल अवस्था में पड़े सड़क किनारे तड़प रहा था। तभी यहां से निकल रहे पीएनसी कर्मियों ने घायलों को अपनी गाड़ी से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक इलाज कर गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।कानपुर के भौती निवासी वासुदेव के 35 वर्षीय बेटे अनूप राज अपनी पत्नी को लेकर बाइक से जहानाबाद का रहे थे। तभी जैसे ही वह रमईपुर के पास पहुंचे ही थे, की पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर बाइक में टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। पति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पत्नी एक हाथ से पति को उठती और एक हाथ में मासूम को गोद में लिए थे। लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान यहां से पीएनसी की रूट पेट्रोलिंग टीम निकली। जिन्होंने पति-पत्नी को घायल अवस्था में अपनी गाड़ी से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर पति को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत समान्य बताई जा रही है। महिला ने पीएनसी रूट पेट्रोलिंग टीम देवेंद्र कुमार, विपिन कुमार को हाथ जोड़कर मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया।थानाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News