July 3, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने दुकान की दीवार काट कर लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक करबिगवां गांव निवासी सत्येंद्र साहू की सरसौल स्थित पावर हाउस के सामने ई-व्हीकल्स की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान की दीवार को काट दिया और दुकान के अंदर प्रवेश करके दुकान में रखे सामान को निकाल ले गए। लगभग 4 लाख का सामान चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि जब सुबह आकर दुकान खोला तो देखा कि बगल की दीवार कटी हुई थी , जिसके ईंट दुकान के अंदर पड़े हुए थे। वहीं दुकान में रखी साइकिल और अन्य समान नहीं था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस ने फोरेंसिक टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले है। जिससे चोरों तक पुलिस पहुंच सकती है। जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बीते माह में सरसौल चौकी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। वहीं, महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News