September 20, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में गणेश महोत्सव का आयोजन भक्ति और भाव के साथ किया जा रहा है। हर दिन महोत्सव में आकर्षक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जय गणेश देवा के स्वर चारों ओर गूंज रहे हैं। भक्तों की टोलियां गणपत्ति मोरया कहते हुए अबीर गुलाल में रंगी दिख रही हैं। अखंड सेवा समिति ब्रह्म नगर लंबोदर महोत्सव में भगवान श्री गणेश के पूजन और आरती के बाद माता की चौकी स्थापित की गई। चौकी में माता के भजनों से माता की प्राण प्रतिष्ठा और उपासना की गई। माता से सभी का कष्ट दूर करने और सभी का मंगल करने की कामनाएं भी की गईं। भगवान श्री लंबोदर के दरबार में पहुंचे हजारों की संख्या में भक्तों ने भजन का आनंद लिया। वहीं आज दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है। ब्रह्मनगर में भगवान श्री कृष्ण राधा की लीला का मंचन हुआ। कान्हा की मुरली छीन कर भाग रही राधा को कान्हा कैसे मना रहे हैं, इसका झांकी ने चरित्र चित्रण किया। श्री कृष्ण के साथ फूलों की जमकर होली खेली। इसमें राधा को सताते हुए श्री कृष्ण ने कभी गुलाब के फूल कभी गेंदा के फूल कभी चमेली के फूल उन पर फेंकने शुरू किए। भक्त लीलाओं का आनंद उठा रहे थे। रात भर भक्त भगवान की लीलाओं का आनंद लेते रहे। वहीं भगवान हनुमान की लीलाओं का भी मंचन हुआ। ब्रह्मनगर में भगवान श्री कृष्ण राधा की लीला का मंचन हुआ। कान्हा की मुरली छीन कर भाग रही राधा को कान्हा कैसे मना रहे हैं, इसका झांकी ने चरित्र चित्रण किया। श्री कृष्ण के साथ फूलों की जमकर होली खेली। इसमें राधा को सताते हुए श्री कृष्ण ने कभी गुलाब के फूल कभी गेंदा के फूल कभी चमेली के फूल उन पर फेंकने शुरू किए। भक्त लीलाओं का आनंद उठा रहे थे। रात भर भक्त भगवान की लीलाओं का आनंद लेते रहे। वहीं भगवान हनुमान की लीलाओं का भी मंचन हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *