July 4, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में होली के अवसर पर कानपुर मेट्रो का संचालन साढ़े 8 घंटे तक बंद रहेगा। कानपुर मेट्रो की शुरुआत के बाद ये तीसरी होली है, जब मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। 25 मार्च को रंगोत्सव के मौके पर कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी से मोतीझील) पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी।कानपुर मेट्रो का संचालन दोपहर 2.30 बजे के बाद रंगोत्सव बंद होने के बाद शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे के बाद से रात 10 बजे तक मेट्रो में लोग सफर कर सकेंगे। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने लगेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने बताया कि दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेंगी। मेट्रो का संचालन रंगोत्सव के दिन बंद रहता है। वहीं यात्रियों को यात्रा के दौरान भी मेट्रो द्वारा रंगोत्सव पर संचालन बंद रहने की सूचना दी जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News