July 4, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सब्जी अनुभाग ने केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान,शिमला के क्षेत्रीय आलू स्टेशन मोदीपुरम, मेरठ में आयोजित दो दिवसीय आलू प्रदर्शनी  के अवसर पर आलू की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया।  विभाग अध्यक्ष डॉ राम बटुक सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगोष्ठी के माध्यम से आलू की खेती में उन्नत प्रौद्योगिकी से आलू उत्पादक किसानों को इसके उत्पादन में उन्नत तकनीक के बारे में प्रशिक्षित करना था। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ एसके सिंह ने विश्वविद्यालय के स्टॉल पर भ्रमण कर जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में सब्जियों पर किए जा रहे अनुसंधान क्षेत्र में रुचि व्यक्त की। और आलू की खेती से संबंधित अनुभव भी साझा किये। डॉ राम बटुक सिंह ने बताया कि आलू दिवस पर किसान संगोष्ठी कर आलू की उन्नत किस्म, फसल संचालन, पौधों की सुरक्षा, बीज उत्पादन, भंडारण तकनीकी और प्राकृतिक खेती  के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आलू की प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।  विश्वविद्यालय के स्टाल को सहायक महानिदेशक एवं निदेशक केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला  डॉक्टर बृजेश सिंह ने स्टॉल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में आलू उत्पादकों, उद्यमियों तथा उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रतिभा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News