July 3, 2025

फागुन का मौसम आया है
दिलों पे रंग छाया रे
रंग रंगीली दुनिया देखे
प्रीत का रंग बरसाया रे
जोगी रा सा रा रा

रंग में तुझको ऐसा रंगा
दुनिया लगे बदरंग
नशीली तेरी आँख सामने
बेकार लग रही भंग
जोगी रा सा रा रा

होली में ओ मोरे पिया
लगाना ऐसा रंग
मेरा दमकता रूप देखके
रुक जाए जग में जंग
जोगी रा सा रा रा

होली के नाम पे यारों
न करना हुड़दंग
वरना कहीं सरकार न करदे
तेरे रंग में भंग
जोगी रा सा रा रा

इस होली के अवसर पर आप सभी को आज़ाद समाचार परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News