October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। शव मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के महुआगांव निवासी अंकुश सिंह पुत्र नायक सिंह (35 वर्ष) शनिवार को घर से बाहर निकल आया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके न लौटने से परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश भी की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस बीच उसका शव चकेरी थाना क्षेत्र के निकट रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजनों कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुराल हाल है। वहीं चकेरी पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना की छानबीन शुरू की। पड़ोसियों ने बताया कि अंकुश का विवाह लगभग 9 साल पहले हुआ था। बीते दिनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद अंकुश घर से चला गया था। शनिवार को अंकुश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया था जिसके बाद अंकुश घर से चला गया। रविवार को चकेरी क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अंकुश का शव मिला। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *