कानपुर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देने के लिए टोलियों का अक्षत वितरण लगातार जा रही है। इसी कडी में नगर में लगभग 1642 टोलियां अक्षत वितरण कर सभी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी मौजूदगी का संकल्प करवाने का कार्य कर रहीं है। इसी क्रम में पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास टोली के साथ पनकी क्षेत्र में लोगों को अक्षत देकर मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया। बतातें चलें कि महाराज को विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त संगठन मंत्री परमेश्वर ने निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया था। साथ में विभाग संगठन मंत्री पीयूष समेत राम भक्तों की टोली रही। यह जानकारी प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ.अनुपम ने दी।
उन्होंने बताया कि विहिप प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने बर्रा सनी गांव अन्ना चौराहा समेत कई क्षेत्रों में राम भक्तों की टोली के साथ अक्षत वितरण किया। सोमवार को 1642 टोलियां अक्षत वितरण हेतु निकली।
अक्षत वितरण कार्यक्रम के क्रम में दक्षिण के दलनपुर लालपुर तिरंबी आदि गांव में बहन दीप्ति तिवारी के साथ राम भक्तों की टोली ने अक्षत वितरण किया।
आवास विकास में भागवत , सोनू तिवारी, पशुपति नगर में मनोज जी, गोपाल नगर, कोयला नगर, इंदिरा नगर, बगाही, केशव नगर में राजेश जी, बर्रा में आचार्य संजय त्रिवेदी, शास्त्री नगर, बिठूर आदि क्षेत्रों में अक्षत वितरण हुआ। भगवान के पावन अक्षत निमंत्रण का भक्त स्वागत कर रहे है, राम भक्तों की टोली से भावुक होकर मिल रहे हैं।










