• प्रकाश पाल बोले- 50% से ज्यादा पिछड़ा वर्ग को जोड़ेंगे।

संवाददाता
कानपुर। भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रकाश पाल को भाजपा संगठन ने अब उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रकाश पाल तीन साल तक प्रचारक रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 21 साल तक भाजपा में संगठन मंत्री के रूप में काम किया है।
प्रकाश पाल साल 2023 मार्च में कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे, साल 2026 जून तक उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रकाश पाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा- प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता होगी। उनका लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका सुनिश्चित करना है।
प्रकाश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान के कथित झूठ को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। साथ ही लोगों को बताया जाएगा कि पिछड़ों, अगड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों का वास्तविक हित भाजपा में ही सुरक्षित है।






