June 24, 2026

संवाददाता
कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन विभाग की तीन दिवसीय “मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया।
यह कार्यशाला 22 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 30 छात्राए  उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रही है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय पारंपरिक लोक कलाओं, विशेष रूप से गुजरात की प्रसिद्ध लिप्पन कला एवं मड मिरर वर्क की तकनीकों से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, कौशल विकास एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. सीमा सोनकर, विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. संगमित्रा महापात्रा, डॉ. अर्चना सिंह तथा डॉ. एकता की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभाग की टीचिंग एसोसिएट डॉ. स्वप्निल एवं डॉ. एलेना ने कार्यशाला के संचालन एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता के अवसरों को भी बढ़ावा देती हैं।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मड मिरर एवं लिप्पन आर्ट की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला छात्राओं के कौशल विकास, सृजनात्मक अभिव्यक्ति एवं उद्यमशीलता को नई दिशा प्रदान करेगी।
यह कार्यशाला 24 जून 2026 तक संचालित होगी, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न कलात्मक कृतियों का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *