June 24, 2026

संवाददाता
कानपुर।  मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, कानपुर ने
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय राजस्व परिसर, लक्ष्मण बाग कालोनी, स्वरूप नगर कानपुर में एक योग शिविर का भव्य आयोजन किया। 
इस योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से आए हुए योगाचार्यों की उपस्थिति में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारीजनों नें प्रतिभाग किया।  योगाचार्यों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।


इस वर्ष के योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” पर आधारित इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने का सन्देश देना था । योग शिविर में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने ध्यान एवं योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया व योग के माध्यम से समाज एवं स्वयं के सर्वांगीण विकास, जीवन में संतुलन एवं अनुशासन लाने के महत्व को समझा।
इस शिविर के आयोजन में आयकर आयुक्त पूजा पाल, संयुक्त आयकर आयुक्त आशीष चंद्रा एवं राघवेंद्र सिंह,  सहायक आयकर आयुक्त सुरेश कुमार वर्मा, आयकर अधिकारी कुशाग्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *