संवाददाता कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम में बिना साइलेंसर लगी बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाने का विरोध करने पर बमबाजी करके दहशत फैलाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
उन्होंने बताया कि वे मध्य प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को अपना आइडल मानते हैं और उसी की तरह इलाके में दबदबा बनाना चाहते थे।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात अंबेडकरपुरम स्थित मामा तालाब के पीछे की गली में तीन युवक बिना साइलेंसर लगी बाइक तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे। बाइक के शोर और रफ्तार का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। आरोप है कि विरोध से नाराज होकर तीनों युवक देर रात दोबारा लौटे और बमबाजी करके क्षेत्र में दहशत फैला दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जिंदा देशी बम बरामद किया था।

जांच के बाद पुलिस ने अंबेडकरपुरम निवासी पारस ठाकुर और मसवानपुर निवासी शिवा यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरे आरोपी शान तिवारी की तलाश जारी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों से जुड़े वीडियो देखते थे और दुर्लभ कश्यप की जीवनशैली से प्रभावित थे। उन्होंने स्वीकार किया कि इलाके में अपना खौफ कायम करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि देशी बम बनाने की प्रक्रिया उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी थी।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी शान तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बम बनाने में इस्तेमाल सामग्री कहां से जुटाई गई और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।