April 22, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटकर घायल कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। घायल पति ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सुधीर गुप्ता ने बताया कि वह पंडित चौराहा स्थित मुन्नी हनुमान मंदिर के पास रहता है। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी रानी गुप्ता ने एक युवक को घर पर बुलाया था। अचानक घर पहुंचने पर उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर विवाद बढ़ गया और पत्नी व उसके प्रेमी ने उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने चाकू और सरिया से वार करके उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इतना ही नहीं, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
नौबस्ता पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News