April 18, 2026

संवाददाता 

कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित नागरिक सुविधा केंद्र, जोन-2  कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के मध्य पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके दौरान आपसी गाली-गलौज एवं हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हुई।

संबंधित प्रकरण में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो भी वायरल हुआ है।

उक्त घटना से नगर निगम की छवि धूमिल हुई तथा कार्यालय के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जो कि अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता है।

इस प्रकरण के परीक्षण में प्रथम दृष्टया संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनहीनता के आरोप सही पाए गए। 

इस संबंध में सूरज कुमार, कनिष्ठ लिपिक परियोजना विभाग एवं नरेंद्र कुमार, चतुर्थ श्रेणी,जोनल कार्यालय, जोन-2 के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा निलंबन कार्यवाही की संस्तुति की गई। 

सूरज कुमार, कनिष्ठ लिपिक परियोजना विभाग एवं नरेंद्र कुमार, चपरासी जोनल कार्यालय, जोन-2 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा प्रकरण की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच हेतु एक वरिष्ठ अधिकारी को जांच सौंपी गई है।

नगर आयुक्त ने भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, कदाचार अथवा मर्यादा के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणो को निर्देशित किया है कि वे अपने आचरण में पूर्ण अनुशासन बनाए रखें एवं कार्यालय कार्यों का निर्वहन निर्धारित नियमों के अनुरूप करें।