
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में शिवली रोड क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई। घटना के बाद महिला के पति अवधेश और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने लोडर चालक को पकड़ लिया। गुस्साए पति और ग्रामीणों ने लोडर चालक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि लोडर चालक तेज गति से आ रहा था। लोडर चालक की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी सतीश के रूप में हुई है।
शिवराजपुर थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आई है। इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में कोई लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र दर्ज नहीं कराया है।






