
संवाददाता
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खाली प्लाट में पड़े कबाड़ में आग लग गई। आग की लपटे 15 फीट ऊँची उठने लगी । घनी बस्ती में आग लगने से हड़कंप मच गया । आसपास के रहने वाले लोग अपनी छत से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे । सूचना के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। 40 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया । आग से कोई जनहानि नहीं हुई ।
शहर में मसवानपुर स्थित सुरेन्द्र नगर में खाली पड़े प्लाट से आग की लपटें उठने लगी। इलाकाई लोगों ने देखा कि खाली पड़े प्लाट में आग की लपटे उठ रही है और आग तेजी से फैलती जा रही है। लोगों ने पहले तो अपनी छतों से पानी फेक कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग कबाड़ और वहां पड़े कूड़े में फैल जाने के कारण तेजी से धू – धू कर जलने लगी।
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाना शुरू किया । एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया ।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी, इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। खाली प्लाट में भयानक आग लग गई थी । इलाका बहुत घना होने की वजह से आग फैलने का खतरा बढ़ गया था । लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । आग से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।






