
संवाददाता
कानपुर। ककवन ब्लॉक स्थित मधुर नगर धाम में नवरात्र का पर्व शुरू हो गया । मां सिद्धिदात्री की मूर्ति स्थापना के साथ मंदिर में श्रृंगार किया गया ।
नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही। सुबह से ही भक्त मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे । श्रद्धालुओं ने देवी गीतों के साथ जयकारे लगाए।
मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालु पूजा-अर्चना करके भावविभोर नजर आए। मां सिद्धिदात्री मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से ही उत्सव का माहौल बन गया ।
मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। भक्त मां के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे । मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है।






