
संवाददाता
कानपुर। नगर के फिल्मी कलाकार नमन मेहरा और वैभव जय विश्वभान की शार्ट फिल्म धुंधली यादों को एक माह के अंदर 7 अवॉर्ड मिले। फिल्म में बुजुर्गों की समस्याओं पर आधारित कहानी बखूबी तरह से दिखाई गई है।
आज कल की भाग दौड़ भरी असली जिंदगी में जो घटनाएं घट रही हैं। उस पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया।
फजलगंज निवासी नमन मेहरा ने बताया कि 5 सितंबर को इस फिल्म को रिलीज किया गया था। ये फिल्म 6 सिग्मा फिल्म यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई हैं, जिसके करीब 8 लाख सब्सक्राइबर हैं।
इस फिल्म को कोलकाता में आयोजित फिल्म फ्रेंजी इंडि फिल्म फेस्टिवल में सेलेक्ट किया गया था। ये आयोजन 12 सितंबर को कोलकाता में आयोजित हुआ। इसके अलावा असम में आयोजित 7 सिस्टर्स नार्थ ईस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को अलग-अलग 6 अवॉर्ड दिए गए।
ये फिल्म 9 मिनट 28 सेकेंड की हैं। इस पूरी फिल्म की शूटिंग लखनऊ के भल्ला फॉर्म हाउस में की गई है। करीब 3 दिनों तक वहां पर ये शूटिंग चली। इस फिल्म में दिखाया गया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को जब भूलने की समस्या अल्जाइमर डिनेशियल्स की बीमारी हो जाती हैं तो उसे अपने जीवन के अंत में किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस फिल्म के लेखक नगर के नमन मेहरा और वैभव जय विश्वभान हैं।
इसके मुख्य किरदार के रूप में लखनऊ के जिया अहमद खान ने राज का किरदार अदा किया है।
इसके अलावा मुंबई की त्रिशिका त्रिपाठी मुख्य अभिनेत्री के रूप में इसमें नजर आई हैं। त्रिशिका ने लापतागंज, चिड़ियाघर जैसे धारावाहिकों में विभिन्न किरदार अदा किए हैं। इसके अलावा कानपुर शहर के अक्षत शुक्ला हैं।






