March 7, 2026

· सामने आया सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी का मामला



संवाददाता
कानपुर। शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी के चेहरे पर और भी कई नकाब हैं जिनका खुलासा हो रहा है।जिनमें से एक युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी करने के मामले सामने आ रहे है। गिरफ्तार ठग के खिलाफ जहां फर्जी तरीके से जज बनकर युवती से शादी के नाम पर ठगी का मामला पाया गया वहीं उसके खिलाफ कई युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का भी चरित्र सामने आया है।वो युवकों को नौकरी दिलाने के बहाने पैसों की ठगी तो करता ही था।साथ ही विरोध करने वाले युवकों को झूठे मुकदमे में फंसा कर धमकी देकर उनका मुंह बन्द करने की कवायद करनी शुरू कर देता था। इस जालसाज के झांसे के शिकार में से एक कानपुर के युवक जो उसके उत्पीड़न से सहमा हुआ था नाम न छापने की शर्त में बताया की (काल्पनिक नाम रियाज) के अनुसार आज से सात साल पहले वह कपड़ों के शोरूम में कार्य करता था जहां पे आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता कपड़ों की कई बार खरीदारी करने आया अच्छा ग्राहक समझ उनसे मेरी बात चीत होने लगी इसी दरम्यान उसने सरकारी नौकरी के लोक लुभावन  सपने दिखाए और 7 लाख रुपए तीन किश्तों में ले लिए लेकिन साल दर साल नौकरी न मिलने पर उनसे पैसों को वापस मांगा तो पहले टरकाने का काम किया फिर झूठे मुकदमो में फंसा दिया। इधर विष्णु शंकर गुप्ता के हालिया ठगी मामले में थाना कर्नलगंज कानपुर नगर व सर्बिलांस सेन्ट्रल जोन की संयुक्त टीम द्वारा ठगी किये गये 42 लाख 50 हजार रु0 व घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर दो नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो उससे पीड़ित लोगों को राहत की उम्मीद दिखाई दी है।
घटना का खुलासा सर्बिलांस टीम व थाना कर्नलगंज की संयुक्त टीम द्वारा लगातार 05 दिन तक लगभग 380 त्रिनेत्र कैमरो की फुटेज कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी सबूतो का बारीकी से विश्लेषण किया। इस रणनीति से पुलिस टीम को सफलता मिली और शातिर ठग दम्पति को गिरफ्तार किया । पुलिस की इस मेहनत से न केवल एक बडे वित्तीय अपराध का पर्दाफाश हुआ बल्कि यह भी संदेश गया कि अपराध कितना भी संगठित और शातिर क्यों न हो कानपुर नगर पुलिस अपनी मेहनत और कड़ी निगरानी से अपराधियों को पकड ही लेगी।
अभियुक्त का तरीका बेहद खतरनाक व शर्मनाक – अभियुक्त मेट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर व दैनिक अखवार में महिलाओं द्वारा शादी के लिए निकलवाएं विज्ञापन को देखकर उनसे सम्पर्क कर अपने आप को जज, आईएएस व अन्य अधिकारी बताकर पीडिताओं से महीनो बातचीत कर विश्वास में लेता, फिर जमीन व गाडी खरीदने जैसे बहाने बना कर लाखो रुपये ठग लेता था तत्पश्चात घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट, सिम, मोबाइल आदि को बडी चालाकी से नष्ट कर अपना किराये के मकान छोड कर अन्य जगह रहने लगता। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त ने बडे ही खतरनाक दो कुत्ते पाल रखे थे जिससे कि पुलिस भी घर के अन्दर ना जा सके जिससे कि अन्य गतिविधियों की जानकारी ना हो सके। इस तरह अभियुक्त दम्पति के द्वारा विभिन्न शहरों  में घटनायें की गयी । अभियुक्त पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें महिला के साथ यौन उत्पीड़न समेत जालसाजी और धोखाधड़ी मुख्य रुप से शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *