
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर में शिवपुरी पश्चिमी मोहल्ले में दो पड़ोसियों के बीच दीवार पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। संतोष और कैफ के घर के बीच बनी दीवार पर दोनों अपना हक जता रहे थे।
गुरुवार शाम को हुए विवाद को चौकी प्रभारी और पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
लेकिन दोबारा फिर से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। इस झगड़े में कैफ पक्ष से उनकी मां आयशा, चाची सीमा, बहनें कौशर और शीबा, चाचा जाबिर खान घायल हुए।
वहीं संतोष पक्ष से उनका बेटा अमित उर्फ बसु, छोटा बेटा सुमित उर्फ छोटू, पत्नी मनोरमा और साला संजय घायल हो गए।
सभी घायलों को पहले घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






