March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
किदवई नगर में एकाकी जीवन से ऊबकर एकाउंटेंट ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक का फोन नहीं उठने पर साथी कर्मचारी जब उसके घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आत्महत्या से पहले एकाउंटेंट ने दोस्तों से सुसाइड करने की बात कही थी।
किदवई नगर साइड नंबर- दो निवासी मयंक शाह एकाउंटेंट थे। वह जनरलगंज स्थित एक दुकान में काम करते थे। पड़ोसी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल पहले उनकी मां और पिता की मौत हो गई थी। शादी न होने के कारण वह अकेले ही रहते थे।
एकाकी जीवन होने के कारण वह शराब के लती हो गए थे। उन्होंने अपने दोस्त को फोन करके आत्महत्या करने की बात की थी। जिस पर उनके दोस्त ने घर पहुंच कर उन्हें समझाया था। जिसके बाद देर रात वह लोग अपने घर चले गए थे। उनके दोस्त ने कई बार उन्हें कॉल लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। जिस पर दोपहर को वह मयंक के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने और भीतर से कोई जवाब नहीं आने पर अनहोनी की आशंका पर किदवई नगर पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर कमरे में मयंक का शव फंदे से लटक रहा था। 

किदवई नगर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने एकाकी जीवन से ऊबकर आत्महत्या करी है।