March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर। शहर भर में जल भराव से लोग काफी परेशान है। वहीं, घूमने वाली जगहों पर लोगों की खूब भीड़ भी देखने को मिल रही है। शाम और सुबह के समय शहर में भीषण जाम का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं, बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी बारिश की पूरी संभावना जताई हैं। पिछले 4 दिनों के अंदर शहर का तापमान 5 डिग्री नीचे आया है।

2 अगस्त को नगर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अगले दिन 3 अगस्त को नगर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज हुआ। 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा और 5 अगस्त को अधिकतम तापमान घटकर 26.6 दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 4.7 किमी प्रति घंटा रही और हवा कि दिशा दक्षिण से पश्चिम की ओर रही।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार से लेकर मंगलवार तक करीब 43.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई हैं।
कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त तक अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक कर बरसात होती रहेगी।
प्रो. सुनील पांडेय ने बताया कि मॉनसून की टर्फ लाइन पंजाब के अमृतसर, उत्तराखंड के देहरादून, बिहार के बाल्मीकि नगर, छपरा होते हुए ऊपर पूर्वोतर के असम के जलपाई गुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रही है।