August 4, 2025

संवाददाता

कानपुर।  रविवार को बिजली विभाग के द्वारा 10 उपकेंद्रो पर एल टी लाइन लोड शिफ्टिंग और पोल लगाने का कार्य किया गया। बिजली कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में कार्य किया, जिसके चलते शटडाउन लिया गया।
दादा नगर उपकेंद्र पर औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहा। इसी तरह से 121 बी,120 बी ,112 ए, इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहा।
बी ब्लाक पनकी उपकेंद्र पर पनकी मंदिर के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
रिंग रोड उपकेंद्र पर एमएफएस, एमएफएस ऑफिस, कालोनी और चंदारी, कैंटोनमेंट इलाके में सुबह 10 बजे से 12 तक शटडाउन रहा।
इस्पात नगर उपकेंद्र पर न्यू इस्पात नगर में 11 से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहा।
बारासिरोही उपकेंद्र पर गौतम विहार न्यू बारा सिरोही लक्ष्मी हॉस्पिटल के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली का शटडाउन रहा।
बुढ़पुर उपकेंद्र पर सैनिक चौराहा, बजरंग चौराहा क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक शटडाउन रहा।
बिठूर उपकेंद्र पर बिठूर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
भैरव घाट उपकेंद्र पर राजीव पेट्रोल पंप और विद्युत शवदाहगृह क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
रतनपुर उपकेंद्र पर आइओसी, स्वराज नगर एमआईजी तिराहा इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।