June 19, 2026

संवाददाता

कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम विषय पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्त्री रोग विशेषज्ञों एवं पीजी विद्यार्थियों को पीसीओएस से संबंधित नवीनतम जानकारी, निदान, तथा उसके उपचार की विधियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने की। उद्घाटन सत्र में फॉगसी की मीडिया एजुकेशन कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किरण पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने पीसीओएस के बढ़ते मामलों, इससे जुड़ी मेटाबॉलिक समस्याएं, महिलाओं में बांझपन, हॉर्मोनल असंतुलन तथा इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में डॉ. शैली अग्रवाल ने लाइफस्टाइल मैनेजमेंट, औषधीय उपचार, फर्टिलिटी संबंधी पहलू तथा नई गाइडलाइंस पर चर्चा की। 

कार्यशाला में डॉ नीना गुप्ता, डॉ. सीमा द्विवेदी तथा सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में विभागीय टीम का भी योगदान रहा। 

Related News