June 19, 2026

संवाददाता

कानपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता निरंतर बढ़ती जा रही है। सरकारी संस्थाओ के साथ ही सामाजिक संगठन भी बढ़ चढ़ कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रहे है।

कानपुर महानगर म्लीन ग्रीन हेल्थ फाउन्डेशन संस्था के तत्वाधान में संस्था की शाखा प्रशासक प्रमुख संस्कृति गुप्ता के नेतृत्व में जे के मन्दिर के निकट, पाण्डु नगर स्थित जवाहर पार्क में संस्था के सदस्यों ने एकजुट होकर पार्क में विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पौधे लगायें।

संस्था की सदस्य स्वेता गुप्ता ने बहुत खुबसूरत तरीके से  बताया कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध हवा देते हैं, फल फूल लकड़ी, औषधिया प्रदान करते हैं। छाया देते हैं, तापमान को सन्तुलित रखते है, बारिश के पानी को सोखने में मदद करते हैं, जिसके कारण भूजन स्तर बना रहता है, पेड़-पौधे पक्षियों का घर होता है। इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ पौधे लगाने चाहिए और पर्यावरण से जुड़ा रहना चाहिए। 

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्त में संस्कृति गुप्ता ने संस्था के सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्कृति, श्वेता, केशवी, गोकुल, दीपांशु, कमल, संकल्प, मलय, पूजा, राजेश, आषिभ, अनन्त, वान्या, गुड़ि‌या, तान्या, ऊषा, रमनप्रीत, साक्षी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related News