March 14, 2026

संवाददाता

कानपुर।  देहरादून में चल रही इंडिया ओपन चैंपियनशिप राइफल और पिस्टल एनआर प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून उत्तराखंड में 1 से 10 जुलाई तक यह प्रतियोगिता चली।
इसमें कानपुर के विशन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी के बच्चों ने भाग लिया। इसमें  पिस्टल महिला वर्ग में निराली और पिस्टल पुरुष वर्ग में मोहन मुरारी और राइफल महिला वर्ग में पूर्वी सेठी का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
कोच मयंक खाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे भारत  से लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए, सबने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। कानपुर के शूटरों ने भी इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी। प्रतियोगिता में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। इसके बाद इनका चयन नेशनल शूटिंग के लिया किया गया है।