July 9, 2025

संवाददाता

कानपुर।  हाथीगांव अंडरपास में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सड़क मार्ग पर भरे पानी से साइकिल, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव में फंसकर कई राहगीर घायल हो चुके हैं। अंडरपास के निर्माण के बाद से हर बरसात में यह समस्या सामने आती है। यह मार्ग सरसौल से नरवल तहसील मुख्यालय को जाता है।
तहसील के अधिकारी और कर्मचारी भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। पिछले वर्ष तक इंजन से पानी निकाला जाता था। इस वर्ष यह कार्य भी नहीं हो रहा है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नरवल तहसील क्षेत्र में सरकार ने जनसुविधा के लिए कई अंडरपास बनवाए हैं। बारिश के मौसम में ये अंडरपास जलभराव के कारण खतरनाक साबित हो रहे हैं। विभाग की ओर से अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नही किया गया है।