March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर। केस्को द्वारा रविवार को पांच उपकेंद्रों पर बिजली का शटडाउन लिया गया। उपकेंद्रों से संबंधित इलाकों में डबल पोल स्ट्रक्चर एलटी लाइन और 33 ब्रेकर ओवरहालिंग का कार्य किया गया।
पालीमार उपकेंद्र पर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया। इसके साथ ही डी ब्लॉक, एच ब्लॉक, आप्ट्रान, पारले, सेक्टर सी थम्सअप चौराहा नौरैया खेड़ा, ए ब्लॉक में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया।
उद्योग कुंज उपकेंद्र पर आई आई ए भवन, मेन रोड, कैनल ईस्ट, औद्योगिक क्षेत्र इलाके में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
मीता सराय उपकेंद्र पर बजरंगबली जी 29, जी 27 क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
इस्पात नगर उपकेंद्र पर जी 34, जी 29 क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया। इसी तरह से न्यू इस्पात नगर और इस्पात नगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया।
दादा नगर उपकेंद्र पर एवन क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।