June 20, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नेवी में कार्यरत एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को होटल में ले गया। उसे नशीला जूस पिलाया और फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती के होश में आने के बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि वो शादी करेगा। इसके बाद कई बार युवती से अलग अलग ठिकानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले में अधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री तक को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भेजा है।

मूल रूप से कानपुर देहात की रहने वाली पीड़िता यहां काकादेव में हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। पीड़िता के मुताबिक उसके भाई का दोस्त सचेंडी निवासी युवक नेवी में कार्यरत है। उसका घर पर आना जाना था।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिछले चार साल से युवती के पीछे पड़ा था। जब वो घर पर आता था तो युवती से बात करने का प्रयास करता था। इसके बाद जब भाई घर पर नहीं होता था तो उसने आना जाना शुरू कर दिया था।
पीड़िता के मुताबिक एक बार भाई घर पर नहीं था तो आरोपी आया और भाई के बारे में पूछा। पीड़िता ने कहा कि वो घर पर नहीं है। तो आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वो उससे दोस्ती करना चाहता है। इस तरह से दोनों के बीच बात शुरू हो गई।
पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन बाद आरोपी ने कहा कि वो उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। इस बहाने से उसे बाहर मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता भी उसके बुलाने पर चली गई।
पीड़िता के मुताबिक वो आरोपी से कल्याणपुर इलाके में मिली। जहां पर उसने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे जूस पिला दिया और एक निजी स्कूल के सामने बने ओयो रूम में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसने विरोध किया।

पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि हमें शादी तो करनी है फिर कैसी शर्म है। इसके बाद सन 2022 से अब तक उसने कई बार अलग अलग स्थानों पर बुलाकर शादी का झांसा देते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के मुताबिक 5 मार्च 2025 को फजलगंज स्थित एक ओयो रूम में बुलाकर आरोपी ने जब उसके साथ संबंध बनाए तब पीड़िता ने उसपर शादी करने का दबाव बनाया। इसपर आरोपी ने साफ मना कर दिया। साथ ही पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने जबरन दबाव बनाया तो वो उसकी पर्सनल फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
पीड़िता के मुताबिक उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। उसका कहना है कि आरोपी को इस मामले में सजा मिलनी चाहिए और वो उसे जेल भिजवाकर ही मानेगी। 

Related News