July 31, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  घाटमपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गणेशपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान 17 वर्षीय युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
घायल हुआ प्रिंस नाम का यह युवक विनोद सिंह का पुत्र है। उसके घर में आयोजित कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस डीजे बॉक्स पर चढ़ गया। प्रिंस  वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया और नीचे जमीन पर  गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजन तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्रिंस को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।