April 19, 2025

आज़ाद संवाददाता 
कानपुर । पूर्वी उ.प्र. में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोगों को राहत महसूस हो रही है। सुबह और शाम को मौसम में हल्की ठंडक हो रही है।
हवाओं के चलते रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया हैं। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री  दर्ज किया गया जो  सामान्य से तीन डिग्री कम था।

दिन का तापमान 30.4 से बढ़कर 32.4 डिग्री हो गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक धीरे-धीरे दिन का पारा चढ़ेगा। कल तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पिछले दिन का न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री हो गया था। पिछले 48 घंटे में 6.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई थी।
तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। साथ ही हवा की गति भी 25-30 किमी प्रति घंटा रही। एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते इसका असर पड़ सकता है। इसकी वजह से सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक शाम को बादल छा सकते हैं। दिन गर्म रहेगा। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव का यह आखिरी दौर हो सकता है।
शुक्रवार को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन दिन में गर्मी बनी रहेगी। हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *