April 30, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
मेट्रो के निर्माण के बाद हुई सीवर समस्या का समाधान न होने पर भाजपा की महिला पार्षद ने सीवर के पानी के बीच उतरकर प्रदर्शन किया। समस्याओं को लेकर पार्षद ने 1 घंटे तक सीवर के पानी के बीच उतरकर  समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया।
जूही क्षेत्र की पार्षद शालू कनौजिया ने बताया कि बीते डेढ़ माह से जूही क्षेत्र में समस्या बनी हुई है। लगातार सीवर का पानी क्षेत्र में भर रहा है। महिला पार्षद के  प्रदर्शन की सूचना पर जलकल की अधिशाषी अभियंता जोन-3 नबीला खान मौके पर पहुंची। उनके आश्वासन के बाद पार्षद सीवर के भरे पानी से बाहर आईं।
महिला पार्षद ने बताया कि हमें 48 घंटे में कार्य होने का आश्वासन मिला है। अगर तय समय पर स्थाई समाधान नहीं हुआ, तो जूही की जनता कानपुर से लखनऊ सीएम कार्यालय तक जाएगी और मेट्रो के खिलाफ अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेगी। 

Related News