March 10, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
इस बार एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कानपुर नगर निगम सदन में चर्चा होगी। नगर निगम ने इस खास एजेंडे को लेकर 6 मार्च को सदन बुलाया है। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सदन के जरिए सदस्यों का समर्थन पाना है।
एक राष्ट्र एक चुनाव होने के बाद लोकसभा और सभी राज्य विधान सभाओं के चुनाव एक समय पर कराए जाएंगे। इससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सकेगी। इसके साथ ही देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
6 मार्च को नगर निगम के विशेष सदन की बैठक बुलाई  गई है। नगर निगम के इतिहास में इस तरह का सदन पहली बार आयोजित हो रहा है। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़े 4 महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदस्यों के साथ चर्चा होगी।
इस बैठक में इसके साथ ही प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता, विकास कार्यों में निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता, मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी पर पार्षदों के साथ चर्चा की जाएगी। 

महापौर ने बताया कि इसके साथ ही किसी भी अन्य विषय पर सदन की अनुमति के बाद ही चर्चा हो सकेगी ।