February 5, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
हल्के बादल छाने से धूप बेहद कमजोर हो गई है। सोमवार को बादल छाने से दिन के तापमान में जहां कमी हो गई, वहीं रात का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बादलों की वजह से रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़कर 10 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तापमान 23 डिग्री के करीब बना हुआ है।
चार दिसंबर से लगातार रात का तापमान गिर रहा है। चार दिसंबर को न्यूनतम पारा 13 डिग्री था जो रविवार को गिर कर 07.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह सीजनका सबसे कम पारा है।
दिन का तापमान भी गिर रहा है लेकिन इसके कम होने की गति धीमी है। चार दिसंबर को 29.4 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अब भी यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। रात के तापमान में 4 दिनों में 5 डिग्री और दिन के तापमान में 3.0 डिग्री की कमी आई है।
दिन का तापमान अभी भी प्रदेश में बढ़ा हुआ है। इसके कम होने की गति कम है। दिन में तेज धूप खिल रही है। बदली की संभावना थी, लेकिन बादल बेहद हल्के रहे।
अगले 48 घंटों में बदली और कोहरा होने की स्थितियों में बदलाव संभव है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रात के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा गिरा है।
मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय ने यह भी बताया कि कोहरा बढ़ने लगा है। लेकिन घने कोहरे की संभावना अभी कम है। जलाशयों के आसपास घना कोहरा बना रहेगा। बादल यदि घने होते हैं तो ही स्थितियां बदलेंगी। फिलहाल सर्दी बनी रहेगी। मौसम में थोड़ा उतार-चढ़ाव  बना रहेगा। कानपुर में एक-दो दिन में बूंदाबांदी भी संभव है।