September 23, 2026

कानपुर। 27 सितंबर से ग्रीन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ प्रस्तावित टेस्ट मैच की तैयारी के श्री गणेश से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधि पति सिंघानिया अपने अधीनस्थ पदाधिकारी के साथ ग्रीन पार्क का निरीक्षण करेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई के बाद अध्यक्ष अपने दलबल के साथ टेस्ट मैच की तैयारी का जायजा लेंगे गौरतलब यह भी है कि अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वह पहली बार ग्रीन पार्क आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं ।यूपीसीए के सूत्र यह भी बताते हैं कि उनकी मंशा यहां पर सिंघानिया परिवार के सबसे पसंदीदा दर्शक दीर्घा स्टूडेंट गैलरी को नए सिरे से पुन: स्थापित करने के लिए भी चर्चा करेंगे ।यूपीसीए के ग्रीन पार्क स्टाफ ने उनके लिए तैयारी भी शुरू कर दी  है। आपको बताते चले कि जब से ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत औऱ बांग्लाैदेश  के बीच 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच की घोषणा की गयी है। तब से ही तैयारियों को शुरु करा दिया गया है उसका जायजा लेने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचेगे। बतातें चलें कि ग्रीनपार्क स्टेडियम देश का एक मात्र स्टेडियम है जहां पूर्व में स्टूुडेंट गैलरी थीं जिसमें लगभग 15 से 20 हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाते थे। साल 2009 में ग्रीनपार्क स्टेडडियम में डायरेक्टर्स और वीआईपी पैवेलियन के निर्माण के बाद से उस गैलरी का समापन हो गया था साथ ही दर्शक क्षमता कम हो गयी थी।संघ के पूर्व  अध्यक्ष स्व . यदुपति सिंहानिया ने शासन से कई बार स्टू‍डेंट गैलरी की यथास्थिति बनाए रखने का आवेदन किया तो पब्लिक गैलरी के कुछ हिस्से  को वह स्वरूप प्रदान कर दिया था। सूत्र बतातें है कि अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया मैदान औऱ पैवेलियन  के अलावा मीडिया सेन्टर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और कमियों को दूर करने के निर्देश जारी करेंगे। इस बारे में यूपीसीए के एक पदाधिकारी  ने बताया कि संघ के अध्यक्ष ने अभी मौखिक रूप से टेस्ट मैच की तैयारियों को शुरु करने के निर्देश दिए हैं वह जल्द ही ग्रीनपार्क पहुंचकर टेस्टं मैच की तैयारियों को परखने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News